Tuesday, October 18, 2011

पहाड़ी नदी

पहाड़ी नदी
पहुँची सिंधु-तट
कदम रखे
सँभल सँभल के
थकी मीलों चलके।
9
पहाड़ी नदी
बन जाती भक्तिन
बसाए तीर्थ
तटों पर पावन
भक्त भजन गाए ।